खबर आज तक

Uncategorized

पांवटा साहिब शिलाई हाईवे पर भारी भूस्‍खलन, साढ़े पांच घंटे तक फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Sirmaur Paonta Sahib Shillai Highway, जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 भूस्‍खलन के कारण बंद हो गया। सुबह से मार्ग पर यातायात ठप रहा। जिस कारण हाईवे पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। बता दें कि नेशनल हाईवे 707 पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा पर पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य चला हुआ है। जिस कारण जगह-जगह हो रहे भूमि कटाव तथा भारी बारिश के बाद अक्सर भारी भूस्खलन होने से यह मार्ग कहीं ना कहीं अवरुद्ध हो जाता है। निर्माण करने वाली कंपनियां रोड़ को बहाल करने में कई घंटों का समय लगा देती हैं।

वीरवार सुबह 5:00 बजे से साढ़े 10 बजे तक रोड बोहराड में बंद रहा। जिस कारण मार्ग के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों सहित करीब दो दर्जन बसें भी जाम में फंसी रही। इसके अतिरिक्त सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों तथा उनके तीमारदारों को झेलनी पड़ी। वहीं इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है। शिमला जिला के ऊपरी हिस्से से इस मार्ग से सैकड़ों सेब की गाड़ियां हर रोज देहरादून के लिए निकलती हैं। जो इस रोड पर हो रहे भूस्खलन से मार्ग बंद होने से परेशानियों का सामना कर रही हैं।

पांवटा से शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे पर करीब 1100 करोड़ रुपये से ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यह निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। उधर जब इस संदर्भ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पंचाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया भूस्खलन से जहां जहां पर हाईवे बंद हुआ था। उसे बाहल कर दिया है। साथ ही निर्माणाधीन कंपनियों को आदेश दिए गए हैं कि हाईवे को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

भारी बारिश के कारण जिला सिरमौर में और भी कई मार्गों पर आवाजाही ठप है। सराहां चंडीगढ़ मार्ग भी भूस्‍खलन के कारण बंद हो गया। वहीं, कोलावाड़ाभूड़ नाहन मार्ग भी सुबह से बंद रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top