खबर आज तक

Himachal

Manimahesh Yatra: मणिमहेश की पवित्र यात्रा आज से, रात को आवाजाही पर रहेगी रोक

हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश की पवित्र यात्रा का आगाज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गुरुवार रात 9.22 बजे से छोटा शाही स्नान शुरू हो गया है। शुक्रवार रात 11:00 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके लिए जम्मू के भद्रवाह का जत्था मणिमहेश के लिए रवाना हो चुका है। राधाष्टमी के दिन बड़ा शाही स्नान होगा जिसमें हजारों लोग उमड़ते हैं।

दो सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा से पहले ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन ने खराब मौसम और पथरीले रास्ते को देखते हुए रात को यात्रा करने पर रोक लगाई है। शाम 7:00 से सुबह 5:30 पांच बजे तक श्रद्धालु भरमौर से हड़सर के लिए पैदल या वाहन से नहीं जा पाएंगे। पहली बार मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top