खबर आज तक

Sports

तियामल ने कबड्डी व कलोहा ने वालीबाल मैच जीता

परागपुर के नक्की मैदान में कैप्टन संजय पराशर तीन दिवसीय स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव लीग-2022 करवा रहे हैं। इसका उद्घाटन उन्होंने शुक्रवार को किया। इसमें जसवां-परागपुर क्षेत्र की सीनियर व जूनियर वर्ग की कबड्डी व वालीबाल टीमें शामिल हैं। अब तक कुल 40 टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है। प्रतियोगिता के पहले कबड्डी मुकाबले के जूनियर वर्ग में तियामल ने बाथू टिप्परी टीम को मात दी तथा वालीबाल में कलोहा ने बणी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में कैप्टन संजय ने पूर्व जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी सुरिंद्र कुमार ने भी शिरकत की।

कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा है। स्वस्थ शरीर व दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेलों से तन-मन स्वस्थ रहते हैं। जब तन और मन स्वस्थ होगा, तो हमारा पढ़ाई में भी मन लगेगा और आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में सहभागिता करना चाहिए। बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐसे में जरूरत है हमें पढ़ाई के बराबर खेलों को महत्व देना चाहिए।

भारतीय टीम के कबड्डी खिलाड़ी सुरिद्र कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना स्वागत योग्य व प्रशंसनीय कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें मौका मिले तो युवा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top