खबर आज तक

Uncategorized

Himachal Weather: हिमाचल में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेशभर में रहेगा

Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के सात जिलों में आज मौसम कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी सात जिलों में आंधी चलने और भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन सिरमौर व कुल्‍लू में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में होगा। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। भूस्‍खलन संभावित क्षेत्र में खास एहतियात बरतने की अपील की गई है।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर वर्षा के बाद शाम को ठंड महसूस की जा रही है। 24 घंटे के दौरान कसौली में 34, पालमपुर में 33.2, सिरमौर के धौलाकुआं में 26, शिमला के जुब्बड़हट्टी में 20, ऊना में 16.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में अब भी 31 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें मंडी में 15, चंबा में 12, कांगड़ा व सोलन में दो-दो सड़कें बंद हैं।

थान, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला, 16.8, 22.0
सुंदरनगर, 22.2, 31.7
भुंतर, 22.2, 29.5
कल्पा, 14.2, 22.5
धर्मशाला, 18.4, 28.4
ऊना, 23.2, 33.2
नाहन, 21.7, 25.7
केलंग, 9.2, 22.3
सोलन, 20.1, 30.2

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top