खबर आज तक

Himachal

धर्मशाला: सुधीर शर्मा ने भरा नामांकन , हौंसला बढ़ाने और आशीर्वाद देने उमड़ा जनसैलाब

मोनिका शर्मा, धर्मशाला: धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन भरा। कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का हौंसला बढ़ाने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से ही दाड़ी मैदान में एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

नामांकन से पूर्व सुधीर शर्मा ने परिवार सहित कुल देवी मां अंबिका और ग्राम देवता परखेलू नाग की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। सुधीर शर्मा करीब 12 बजे दाड़ी मैदान पहुंचे। दाड़ी मैदान में उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने सुधीर शर्मा का गर्म जोशी से स्वागत किया और सुधीर शर्मा जिन्दावाद के नारे लगाए।

ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुधीर शर्मा को कंधे पर बिठा कर मंच तक ले गए, इस दौरान सुधीर समर्थकों ने उन पर फूल बरसाते हुए उनके समर्थन में जम कर नारेबाजी की और उन्हें भविष्य का नेता करार दिया। अपने संबोधन के दौरान सुधीर शर्मा भारी जन सैलाव को देख कर उत्साहित हुए और उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और अशीर्वाद ही उनकी असली ताकत है।

सुधीर शर्मा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी सरकार कांग्रेस की बहुमत के साथ बनेगी और भाजपा की तानाशाही से जनता को निज़ात मिलेगी। सुधीर शर्मा ने कहा कि आगामी कांग्रेस सरकार लोगों के अच्छे भविष्य की नींव रखने के लिए बचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जीत उनकी नहीं बल्कि आम जनता की होगी।

सुधीर शर्मा अपना नामांकन भरने के लिए रैली स्थल से करीब साढ़े 12 बजे एसडी.एम. कार्यालय के लिए रवाना हुए, इस दौरान उनके साथ उनके प्रस्तावक के रूप में गोरखा समुदाय से संबंधित 99 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश प्रधान, बहादुर सिंह कपूर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत नरवाणा व जिला कांग्रेस महासचिव एवं बीडीसी चेयरमैन श्रीमती मंजू चौधरी मौजूद रहे। रैली स्थल में ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता ने उपस्थिति दर्ज की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top