खबर आज तक

Uncategorized

टाइम पर रिजल्ट निकालना शिक्षा बोर्ड की बड़ी अचीवमेंट, कर्मचारी यूनियन के चीफ बलवीर चंदेल ने कही यह बात

धर्मशाला- शिक्षा बोर्ड ने अपने टीम वर्क से समय पर दसवीं और जमा दो का रिजल्ट निकाला है। इसके लिए कर्मचारी-अधिकारियों बधाई के पात्र हैं। यह बात यहां जारी बयान में शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने कही। बलवीर चंदेल ने कहा कि इस बार कोरोना काल के बाद टर्म सिस्टम व अन्य चुनौतियां थी। कोरोना जैसी महामारी में स्कूलों में पढ़ाई और एग्जाम करवाना बड़ी चुनौती रही है, लेकिन शिक्षा बोर्ड हमेशा इन चुनौतियों पर खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा सुरेश सोनी व सचिव मधु चौधरी ने खास योजना बनाकर रिजल्ट के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इसी का परिणाम है कि समय पर ये दोनों रिजल्ट घोषित हो सके हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में अधिकारियों व कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से काम किया। बलवीर चंदेल ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top