खबर आज तक

Uncategorized

धर्मशाला में भाजपा ने काला दिवस मनाया : अनिल चौधरी

धर्मशाला में भाजपा ने काला दिवस मनाया : अनिल चौधरी

धर्मशाला। शहर की जोधामल सराय में शनिवार को भाजपा ने काला दिवस मनाया। जोधामल सराय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। इस कार्यक्रम के सह प्रभारी विपिन नेहरिया व मुख्य वक्ता सुनील मनोचा रहे। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार ने इमरजेंसी लगाई थी। एक लाख 40 हजार लोगों को जेलों में भेजा गया था। वहीं मुख्य वक्ता सुनील मनोचा ने कहा कि इमरजेंसी इतिहास का काला अध्याय रहा है। इसे कोई भारतीय भूल नहीं सकता है। इस दौरान सह प्रभारी विपिन नेहरिया ने कहा कि इमरजेंसी इंदिरा गांधी सरकार की दमनकारी नीतियों का गवाह है। इस अवसर पर मीडिया को-आर्डीनेटर विश्व चक्षु पुरी, राजेश वर्मा, रंजू रस्तोगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शर्मा, महेंद्र सिंह भुल्लर, विजय शर्मा, समीक्षा आशीष जैन, प्रेरणा शर्मा, शिव कुमार, शांति कुमार, जगबीर सिंह, सुरेश माहल, प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top