खबर आज तक

Sports

खो-खो में डाढ दूसरे स्थान पर रहा

अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डाढ ने दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) गंगथ में आयोजित प्रतियोगिता से भाग लेकर लौटी छात्राओं व शारीरिक शिक्षक भीम चंद, वंदना अवस्थी और पूजा सैनी का स्टाफ ने स्वागत किया। इस मौके पर संजय कुमार, अधीक्षक सुकेषा सूद, नंदकिशोर व सरिता मौजूद रहे।

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंडवाल की छात्राओं ने गंगथ में आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें अवनी ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बैडमिटन में सर्वश्रेठ खिलाड़ी का अवार्ड अपने नाम किया जबकि कुश्ती के 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य रत्न चंद छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने बिक्रम पठानिया व सतीश ठाकुर का आभार जताया।

सेक्रेड सोल कैंब्रिज स्कूल रोड के बच्चों ने जिलास्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबाल की ट्राफी पर कब्जा किया। छह खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इनमें दीक्षा ठाकुर, तन्वी, आरूही, ग्लोरी, समीक्षा देवी और वर्णिका शामिल है। कुश्ती अंडर -14 प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थी भविष्य ने स्वर्ण, अनिरुद्ध, कर्तव्य पठानिया और प्रिस धीमान ने रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के चेयरमैन जगदीश सिंह और प्रिसिपल तरसेम कुमार शर्मा ने कोच अनुपम शर्मा और विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

कूहना स्कूल की लड़कियों ने जीता खो-खो का मुकाबला

संवाद सूत्र, संसारपुर टैरेस : शिक्षा खंड डाडासीबा की जोनल स्तरीय अंडर -19 लड़कियों की खेलकूद प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन बैडमिटन, कबड्डी, वालीबाल तथा खो-खो के मुकाबले हुए। खो-खो प्रतिस्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैरेस को कूहना ने हराया। कबड्डी में घमरूर ने स्यूलखड्ड को हराया। जंबल ने लग वलियाणा को शिकस्त दी।

वालीबाल में संसारपुर टैरेस ने घाटी को, बठरा ने काहनपुर को हराया। बैडमिंटन में सलेटी ने बठरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी का फाइनल घमरूर तथा जंबल में हुआ। इसमें कड़े संघर्ष के बाद तीन अंक की बढ़त के साथ जंबल की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर पवन पम्मी, विनय कुमार, पवन चौधरी, रमेश कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, देव राज कतनौरिया, अनीता कुमारी, सुषमा देवी, केवल सिंह, राजेश खन्नौड़ व अन्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top