खबर आज तक

Himachal

Kangra : खेलो इंडिया में कांगड़ा के शुवंश ने रजत पदक जीतकर खोला हिमाचल का खाता

Featured

खबर आजतक, कांगड़ा ब्यूरो

मध्यप्रदेश में चल रही खेलो इंडिया यूथ की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा के 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का खाता खोल दिया है। गुरुवार को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 96 किलो वर्ग में शुवंश ठाकुर ने स्नैच में 124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 153 किलोग्राम भार वेटलिफ्टिंग में पहला मेडल हासिल किया है। शुवंश ठाकुर ने प्रतियोगिता में कुल 277 किलो भार उठाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले चार किलो भार अधिक उठाया है। हिमाचल के सोलन के रहने वाले गोल्डी खान का मुकाबला शुक्रवार को होगा। 17 वर्षीय गोल्डी खान प्रतियोगिता में 102 किलो वर्ग में भाग लेंगे।

इससे पहले तमिलनाडु में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा के शुवंश ठाकुर ने यूथ वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। जिसमें बाद उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ था। तमिलनाडु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नूरपुर के खन्नी के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने यूथ वर्ग की प्रतियोगिता में 276 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता था। पिछले वर्ष कांगड़ा के इंदौरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शुवंश ठाकुर ने सबसे अधिक भार उठाया था। प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव राज कुमार जंवाल ने कहा कि ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुवंश ठाकुर ने सिल्वर मेडल हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के एक और युवा गोल्डी खान 102 किलो वर्ग में शुक्रवार को भाग लेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top