खबर आज तक

Politics

लोकसभा के लिए खास तैयारी करेगी भाजपा, कोर ग्रुप की बैठक

भाजपा हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक ऊना के लालासिंगी में स्थित जिला कार्यालय में प्रारंभ हुई। कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ प्रदेश व केंद्र की राजनीतिक परिस्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसमें कार्यसमिति की बैठक में लाए जाने वाले राजनीतिक प्रस्ताव को लेकर भी मंथन किया गया। वहीं, भाजपा की लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियों पर भी गहनता से वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा की। बैठक में डाटा प्रबंधन व बूथ सशक्तिकरण और लोकसभा प्रवास कार्यक्रमों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई। बैठक के उपरांत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एक सुदृढ़ रोडमैप तैयार करने जा रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार से बदला-बदली की भावना से कार्य कर रही है और जब से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई है।

तब से प्रदेश में 619 कार्यालयों को बंद कर दिया गया, डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाकर महंगाई का बोझ आम जनता पर डाला गया और खाने के तेल में भी बढ़ोतरी की गई। इन सभी विषयों को भी राजनीतिक प्रस्ताव में लाया जाएगा। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेती है। इसी कड़ी में भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी किया है और अभी प्रत्येक स्तर पर समीक्षा चल रही है और आने वाले समय में और निष्कासन भी हो सकते हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,सह प्रभारी संजय टंडन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती,डा.राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री राजीव सेहजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर और संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित थे। ओल्ड पेंशन स्कीम आती नहीं दिख रही पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है,तब से बदला बदली की भावना से कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में चले चलाए संस्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपनी 10 गारंटियो को पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने वादे तो बहुत किए थे, पर कोई वादा पूरा नहीं हो पा रहा है।कांग्रेस सरकार ने ऐसे कार्यालय भी बंद कर दिए, जहां पर सरकारी मुलाजिम काम कर रहे थे और इन सभी कार्यालयों की पूर्ण रूप से स्वीकृति लेने के बाद ही खोला गया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि ओपीएस को लेकर कैबिनेट में फैसला कब का हो चुका है पर ओपीएस के आने की कोई संभावना नहीं लग रही है। अभी तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा ओपीएस को लेकर कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं हो पाई है। महिलाओं को 1500 प्रति माह देने का वादा भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे बड़े फैसले ऊना — भाजपा

लोकसभा की तैयारियों की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक विभिन्न विषयों को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने ऊना में होने जा रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का जायजा लेने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि 16 और 17 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में संपन्न हुई थी और उसके बाद तीन, चार और पांच फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में होने जा रही है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होने जा रहा है। चार फरवरी को प्रदेश पदाधिकारी बैठक के उपरांत कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ होगी, जिस का समापन पांच फरवरी को होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top