खबर आज तक

Latest News

Weather : क्यों बार-बार बदल रहा है मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में क्या होगा? 

Featured

खबर आजतक 

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। बार-बार मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। देश में आज सबसे ज्यादा तापमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी का है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि सिक्किम के गंगटोक में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान है। ऐसे में हमने मौसम के बार-बार मिजाज बदलने का कारण समझने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र कुमार से बात की।

डॉ. राजेंद्र के पास देशभर में बदलते मौसम पर नजर रखने की जिम्मेदारी है। उन्होंने मौजूदा समय बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज का कारण बताया। इसके साथ ही ये भी बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम कैसा होने वाला है?

क्यों बार-बार बदल रहा है मौसम? 

डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा, फरवरी के दूसरे हफ्ते से मौसम हर बार बदलने लगता है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं। अभी जो बदलाव हो रहे हैं वो इसी के चलते हो रहे हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top