खबर आज तक

Latest News

आज रात 8 बजे कांगड़ा मजदूर कुटिया पहुंचेगा किरण बाली का पार्थिव शरीर

दिवंगत दिग्गज कांग्रेस नेता जीएस बाली की धर्मपत्नी किरण बाली का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्होंने एम्स अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली। किरण बाली का बेटा आरएस बाली मौजूदा समय में नगरोटा से विधायक एवं पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। आरएस बाली ने बताया है कि उनकी माता का पार्थिव शरीर आज रात 8 बजे कांगड़ा उनके निवास स्थान पर पहुंचेगा, उनकी माता का अंतिम संस्कार रविवार को चामुंडा धाम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी माता किरण बाली का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे मजदूर कुटिया कांगड़ा से ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। वहां लोग दिन में 12 से एक बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। तदोपरांत बाद दोपहर 2 बजे चामुंडा धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरी ओर किरण बाली के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, संजय रतन, यादविंद्र गोमा, केवल पठानिया, किशोरी लाल के अलावा तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top