खबर आज तक

Latest News

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, करानी पड़ी एमर्जेंसी लैंडिंग

मुंबई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। धमकी के चलते फ्लाइट की मुंबई में एमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इंडिगो की जिस फ्लाइट को धमकी मिली है उसमें 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षितच विमान से उतार लिया गया है और प्लेन की जांच की जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top