खबर आज तक

India

Delhi Weather: होली से पहले ही छूटेंगे पसीने, सामान्य से ऊपर रह रहा तापमान; फरवरी अंत तक 32-33 पहुंचेगा पारा

नई दिल्ली:  साल दर साल सिमट रही सर्दी और जल्द आती गर्मी का ही असर है कि रंगों का पर्व इस बार भी खासी गर्मी में मनेगा। होली तक तापमान इतना हो जाएगा कि पसीना छूटने लगेगा। भीगने पर ठंड ना लगेगी बल्कि अच्छा महसूस होगा। यह स्थिति केवल दिल्ली एनसीआर में ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में रहने वाली है।

होली का त्योहार अमूमन मार्च के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में पड़ता है। इस दौरान सर्दी अपनी वापसी की राह पर होती है और गर्मी दस्तक दे रही हाेती है। इसी कारण हल्की ठंड का एहसास बना रहता है।

औसतन अधिकतम तापमान हुआ पार

जानकारी के अनुसार, फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और मार्च का 29.6 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन इस बार फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही यह 29 डिग्री पार हो चुका है। 28 फरवरी तक यह 32 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में होगा इजाफा 

न्यूनतम तापमान भी 10 से 11 डिग्री तक पहुंच गया है और माह खत्म होने तक 12 से 13 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है। इस हिसाब से मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35-36 और न्यूनतम 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में पसीना छूटना तय है।

हालांकि 25 से 27 फरवरी के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके चलते हल्की वर्षा भी होगी, लेकिन ठंड के एहसास वाली होली की संभावना खत्म ही मानकर चलिए।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके पीछे एक मुख्य वजह जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार बढ़ रही चरम मौसमी घटनाएं तो हैं ही, मजबूत पश्चिमी विक्षोभों का अभाव भी है।

पिछले कुछ दिनों से कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया। आसमान लगातार साफ चल रहा है और धूप भी रोज खिल रही है। इसीलिए तापमान और गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top