खबर आज तक

Latest News

हिमाचल: स्‍कूल में जलभराव से फंस गईं खिलाड़ी छात्राएं, किसी ने न सुनी तो सुबह चार बजे सीएम से मांगी मदद

Flood News, बल्ह हलके की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल में बाढ़ के पानी में फंसी खिलाड़ी छात्राएं कई घंटे तक मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी काल तक उठाना उचित नहीं समझा। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे बाढ़ से हालात ज्यादा बिगड़े तो खिलाड़ी छात्राएं सहम गईं। इसी बीच धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली एक खिलाड़ी ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री वंदना गुलेरिया को मोबाइल फोन पर काल की। उन्हें हालात से अवगत करवाया।

वंदना गुलेरिया ने जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों को काल की। किसी ने काल उठाना उचित नहीं समझा। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मोबाइल फोन पर काल की। मुख्यमंत्री ने उसी समय फोन उठाया। वंदना गुलेरिया की बात सुनी। जयराम ठाकुर ने तड़के करीब पौने चार बजे उपायुक्त मंडी को खिलाड़ी छात्राओं का रेस्क्यू करने के आदेश दिए।

इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। खिलाड़ी छात्राओं को सुरक्षित जगह ले जाकर आश्रय दिया। वंदना गुलेरिया ने इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। मंडी जिले की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलों का आयोजन गागल स्कूल में हो रहा था। इसमें जिले की 900 खिलाडिय़ों के साथ 250 शिक्षक वहां आए थे। स्‍कूल में जलभराव होने से छात्राएं सहम गई थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top