खबर आज तक

Latest News

सेना भर्ती की कर रहा था तैयारियां, झाड़ियों में मिला शव 

करंट लगने से मौत
Featured

सेना भर्ती

जिला सोलन चौपाल में रहने वाला एक युवक सेना भर्ती की तैयारियां कर रहा था। युवक का दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हुआ था वो तभी से ही गायब था, रविवार रात से युवक का कुछ पता नहीं था।

सोलन शहर के साथ लगते डमरोग गांव में सड़क के नीचे झाड़ियों में शिमला के चौपाल के रहने वाले एक युवक का शव मिला है। युवक रविवार रात से गायब था। बताया जा रहा है कि युवक का कुछ अन्य युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक गायब था। मृतक पारस (19) पुत्र प्रेम प्रकाश गांव थरोच, तहसील चौपाल शिमला, सोलन में सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

पुलिस अब युवक की हत्या की आशंका से छानबीन में जुट गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जुन्गा से फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर मंगत राम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छानबीन जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top