खबर आज तक

Latest News

धर्मपुर में हुआ भयानक हादसा, प्रवासी मंजदूरो को इनोवा गाड़ी ने रौंद डाला, पांच की मौत

Featured

भयानक हादसा

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज तफ्तार इनोवा गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। जहां से एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार इनोवा टैक्सी सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। लेकिन पड़ाव से थोड़ा आगे सुक्की जोहड़ी के समीप तेज रफ्तार इनोवा ने हाईवे किनारे पैदल चल रहे नौ मजदूरों को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। मजदूर यूपी के कुशीनगर और बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top