खबर आज तक

Latest News

देश भक्ति की भावना जगाने को 15500 फीट उंची चोटी पर फहराया तिरंगा

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान दल के 18 सदस्य पहुंचे रोहतांग की चोटी पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण खेल संस्थान मनाल ने रोहतांग दर्रे की 15500 फीट उंची चोटी पर तिरंगा फहराया। संस्थान के 18 सदस्यीय दल का नेतृत्व वरिष्ठ हिम पर्वत बचाव अनुदेशक लुदर ठाकुर ने किया।
चिकित्सा अधिकारी डा. सोनाली भी दल में शामिल रही। अभियान दल सुबह सात बजे मनाली से रवाना हुआ। दल ने दो बजे रोहतांग की चोटी पर तिरंगा फहराया। यह संस्थान पर्वतरोहण सहित जल क्रीड़ा और वायु क्रीड़ा में काम कर रहा है जिसके चलते संस्थान का देश विदेश में नाम है।

संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने ओर भारत की आजादी के 75 वर्षों को चिन्हित करने तथा तिरंगे को हर घर मे प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। उन्होंने कहा कि संस्थान की इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top