खबर आज तक

Latest News

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब, मानसा वाराणसी ने पहनाया ताज

देश को फेमिना मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022)  मिल गई है. सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है. वह 21 साल की हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं. मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट 03 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ. विजेता सिनी शेट्टी के बाद दूसरा स्थान राजस्थान की रूबल शेखावत का रहा. वह मिस इंडिया 2022 की पहली रनरअप रहीं. वहीं, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रहीं. मिस इंडिया 2022 के फिनाले की रात में ये सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया. टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे. विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top