खबर आज तक

India

अगले 5 दिनों तक देश के इन इलाकों में सामान्‍य से ज्‍यादा पड़ेगी गर्मी, 40 डिग्री जा सकता है पारा

मौसम हर दिन करवट ले रहा है। भारत के कई हिस्सो मे सुबह-शाम में हल्की ठंड और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास होने लग रहा। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में पहले से ही तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है, जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता था। बढ़ते तापमान ने सभी को पहले से ही चिंता में डाल दिया है। वहीं IMD के अलर्ट के बाद इस वर्ष तीव्र गर्मी और लू को लेकर लोगों के मन में डर और बढ़ गया है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। बयान में आगे कहा गया कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मार्च के पहले पखवाड़े में उत्तर-पश्चिम भारत के एक या दो मौसम संबंधी उपखंडों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने फरवरी में असामान्य रूप से बढ़ रही गर्मी के लिए कई वजहों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का न होना प्राथमिक कारण है। आपको बता दें कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ वर्षा लाते हैं और तापमान को नीचे रखने में मदद करते हैं।

असामान्य रुप से बढ़ रही सभी को परेशान कर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने सोमवार को 1969 के बाद से तीसरा सबसे गर्म फरवरी का दिन दर्ज किया गया। आपको बता दें कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top