खबर आज तक

India

Viral Photo: नेवले जैसे विचित्र जीव को देखकर लोग हुए दंग, कद काया से कर रहा भ्रमित

इस दुनिया में तरह-तरह की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। कुछ जीव तो इतने विचित्र होते हैं, जिन्हें देखकर इंसान हैरानी में पड़ जाता है। जंगल में कई सीधी-साधे और प्यारे जानवर दिखते हैं तो कई बेहद खतरनाक और खूंखार। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी जीवों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं।

अजीबोगरीब जीव कर रहा हैरान

ऐसा ही एक वीडियो इन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विचित्र जीव की तस्वीर लोगों को हैरत में डाल दे रही है। काले रंग का दिखने वाला इस जीव के शरीर पर अनानास फल जैसे उबड़-खाबड़ डिजाइन और काफी हद तक नेवले जैसा नजर आ रहा है। इसे देखकर लोग धोखा खा जा रहे हैं।

इस जीव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में इसका नाम पूछा गया है, जिसपर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, दुनिया में सबसे ज्‍यादा तस्‍करी वाले स्‍तनपायी जीवों में इसका दूसरा स्‍थान है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी ‘परवीन कासवान’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस पोस्ट पर 3.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। इसके साथ ही 1600 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top