खबर आज तक

India

Republic Day 2023: इतिहास से रूबरू होने के लिए गणतंत्र दिवस पर इन जगहों की करें सैर

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 1950 में मनाया गया था। देशभर में गणतंत्र दिवस का त्योहार उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। साथ ही परेड आयोजित की जाती है और झांकियां भी निकाली जाती है। अगर आप भी इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं, तो गणतंत्र दिवस के मौके पर इन जगहों की जरूर सैर करें। आइए जानते हैं-

जलियांवाला बाग स्मारक

इतिहास गवाह है कि जनरल डायर ने जलियांवाला में निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवा दी थी। इस गोलीबारी में 15 सौ से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं, 2 हजार लोग घायल हुए थे। ये सभी निहत्थे लोग वैशाखी पर एकत्र हुए थे। इनमें अधिकतर बूढ़े और बच्चे थे। ये सभी ख़ुशी से त्योहार मना रहे थे। भारतीय इतिहास का यह सबसे जघन्य हत्याकांड है। आज जलियांवाला बाग में शहीद लोगों के याद में स्मारक बनाया गया है।

इंडिया गेट

देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इंडिया गेट एक स्मारक है। यह स्मारक उन शहीद सैनिकों की हैं, जो प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए थे। इस स्मारक में शहीद सैनिकों का नाम अंकित है। उनके सम्मान में एक अखंड ज्योति जलती है। साथ ही एक राइफल के ऊपर सैनिक की टोपी सजी है। आप इंडिया गेट की सैर कर सकते हैं।

लाल किला

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप लाल किला घूमने जा सकते हैं। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि लाल किला का निर्माण मुग़ल शासक शांहजहां ने की थी। लाल किले का निर्माण बलुआ पत्थर से हुआ है। वास्तुकला का यह अनुपम उदाहरण है। इसके समीप जामा मस्जिद है। वहीं, प्रसिद्ध जैन मंदिर भी है।

हवा महल

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप हवा महल देखने जा सकते हैं। इसका निर्माण सन 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। इसका डिजाइन बिल्कुल ‘राजमुकुट’ की तरह किया गया है। इस महल के वास्तुकार लाल चंद उस्ता है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ हवा महल देखने जा सकते हैं।

मैसूर

कर्नाटक राज्य में मैसूर स्थित है। इतिहास के पन्नों में मैसूर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 18 वीं सदी में मैसूर पर मुसलमान शासक हैदर अली का शासन रहा। सन 1782 में हैदर अली की मौत के बाद गद्दी पर टीपू सुल्तान बैठा। सन 1799 में श्रीरंगपत्नम् युद्ध में टीपू सुल्तान को वीरगति प्राप्त हुई। आप गणतंत्र दिवस के मौके पर मैसूर घूमने जा सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top