खबर आज तक

India

Kareena Kapoor ने फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड में मनाया क्रिसमस

Kareena Kapoor Christmas Video: करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। यहां बेबो ने अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस (Christmas 2022) सेलिब्रेट किया। करीना ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में करीना ने सैफ, तैमूर और जेह सभी की एक एक झलक दिखाई है।

करीना ने दिखाई सैफ संग नाइट डेट की झलक

वीडियो की शुरुआत सैफ के गिटार बजाने से होती है, जिसके बाद नन्हें जेह अपने डॉगी के साथ खेलते नजर आते हैं। तो वहीं तैमूर अली खान अपने पापा से गिटार बजाना सीख रहे हैं। इसी बीच करीना और सैफ की डेट की भी एक झलक दिखाई देती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, क्रिसमस 2022। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “हमे अच्छा लगा कि आपने क्रिसमस पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताया।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा देंगी।

स्विट्जरलैंड में मनाएंगी नया साल

करीना ने इससे पहले सैफ का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। पहली बार सैफ का ये अंदाज देखने को मिला। इस वीडियो में सैफ खूबसूरत क्रिसमस ट्री के साथ बैठे हुए है और गिटार प्ले कर रहे थे। इस वीडियो के कैप्शन में करीना लिखा था- क्रिसमस का सबसे अच्छा तरीका… अपने प्यार के साथ गिटार बजाना है… और अपने बच्चों और सबसे अच्छे दोस्तों के साथ रहना… सभी के लिए प्यार, प्रकाश और संगीत… मैरी क्रिसमस। बता दें कपल अपने स्विट्जरलैंड वाले घर में नया साल मनाने वाले हैं।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस करीना कपूर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं। वहीं अब करीना कपूर ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में नजर वाली है, जिसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी हैं। इसके अलावा हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड एक दिलचस्प थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top