खबर आज तक

India

Amritpal Singh News : 36 दिन बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी; मोगा में सरेंडर के बाद गिरफ्तार, डिब्रूगढ़ पहुंची पुलिस

Amritpal Singh News

Amritpal Singh Surrender  Updates: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को आखिरकार करीब 36 दिन बाद मोगा पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार सुबह पुलिस ने अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा से सरेंडर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से देश के कई हिस्सों में उसकी तलाश कर रही थी। सुबह पहले उसने गुरुद्वारा साहिब से संबोधित किया था। यह जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है

मोगा के गांव रोडे में पंजाब पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। मौके पर मोगा के एसएसपी के अलावा मिलिट्री फोर्स के सीनियर अधिकारी, सभी एसपी, डीएसपी एसएचओ के साथ साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी ने ये साबित कर दिया है कि पंजाब की आप सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। हमने दिखा दिया कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख्त से सख्त कदम उठाने की भी हिम्मत रखते हैं।

वहीं अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भारत विरोधी प्रचारक और आतंकवादियों के समर्थक अमृतपाल सिंह को भागने में किसने मदद की। इसका खुलासा होना चाहिए।

अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर जो ऑपरेशन चलाया गया, उसकी मॉनिटरिंग सीएम भगवंत मान खुद कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को स्पेशल स्पेशल हिदायत दी थी कि किसी भी तरह से माहौल खराब नही होना चाहिए।

अमृतपाल की गिरफ्तारी पर उनके परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनके चाचा ने कहा कि अमृतपाल सिखी स्वरूप में है, इसका हमें संतोष है। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

आईजी ने बताया कि अमृतपाल की पंजाब पुलिस के पास पुख्ता सूचना थी। इसके बाद पंजाब पुलिस में रोडे गांव को घेर लिया था। उसके बाद अमृतपाल के पास कोई विकल्प नहीं रह गया था। आखिर में वह गुरुद्वारे के बाहर आ गया जहां से पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया कि गुरुद्वारे की पवित्रता को देखते हुए पुलिस ने गुरुद्वारे के अंदर जाकर अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया। हमने पूरे गुरुद्वारे के आसपास फोर्स जुटा दी और उसे घेर लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने आज सुबह करीब 6.45 बजे गांव रोडे में गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस के आईजी ने बताया कि हमने अमृतपाल को अरेस्ट किया है। अंदर क्या-क्या हुआ इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। हमने यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की और गुरुद्वारे को घेरने के बाद अमृतपाल को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top