खबर आज तक

India

रामप्रवेश सिकन्दरपुर तहसील एवं प्रदीप राय बने पंदह ब्लाक अध्यक्ष

खेजुरी में हुआ उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव

सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तहसील सिकन्दरपुर इकाई का गठन शुक्रवार को कुमकुम देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल लेदुही(खेजुरी) के प्रांगण में आयोजित समारोह किया गया। राज विजय यादव के स्वागत गीत के उपरांत,रामप्रवेश यादव को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जबकि प्रदीप राय को पंदह का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। संघ के जिला अध्यक्ष ने हमारे स्वतंत्र संवाददाता प्रदीप बच्चन को बताया कि उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई का हाल ही में चुनाव किए जाने के बाद तहसील व ब्लाकों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सिकन्दरपुर तहसील में संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव “कुमकुम देवी कन्या विद्यालय” पर आयोजित सम्मेलन में हुआ।इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को फूल माला व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, शारदा सिंह, सुधीर उपाध्याय, पंकज कुमार राय, एनडी तिवारी, अरुण सिंह, महेश ओझा, आनंद प्रताप, कमलेश यादव, श्यामलाल, बलराम गुप्ता, विजय ओझा, कुमकुम देवी, रिंकू ओझा, सुशीला देवी व ज्ञान्ती देवी आदि थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक चन्द्रभानु प्रसाद व संचालन महामंत्री अनूप कुमार सिंह ने किया।अन्त में प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top