खबर आज तक

India

राहुल गांधी का विरोधी ठहराए जाने को लेकर कांग्रेसियों में उबाल 

Featured

राहुल गांधी का विरोधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि के मामले में आए निर्णय के खिलाफ हिमाचल में जबरदस्त उबाल है। प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा धरने-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में मंडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की अगवाई में कांग्रेस ने मंडी शहर में विरोध प्रदर्शन किया, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर ने एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं और सच की हमेशा जीत होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं व अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

राहुल गांधी को सजा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केंद्र सरकार को जमकर कोसा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट से सजा मिलने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पांवटा में बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने विश्रामगृह से पांवटा बाजार से होते हुए विश्रामगृह तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी और राहुल गांधी पर झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए जम कर कोसा। इस दौरान किरनेश जंग ने कहा कि मोदी सरकार ने झूठे मुकदमे में राहुल गांधी को फंसाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने भी कई बार अपने भाषण में कांग्रेस नेता के खिलाफ कई टिपणियां की हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top