खबर आज तक

Himachal

विश्व पर्यावरण दिवस पर ,वीडियो थीम किया जारी

जिला कांगडा के विधानसभा फतेहपुर के लिटल एंजेल स्कूल लौहारा के बच्चो ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर वीडियो थीम जारी किया है वीडियो के माध्यम से बच्चो ने लोगो से अधिक से अधिक पौधा रोपन करने की गुहार लाई है । बच्चो ने कहा की अगर अपना भविष्य सुरक्षित करना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाना है । बही धरातल पर उतर कर वच्चो ने पौधावरोपण किया व पौधा रोपण करते हुए वीडियो थीम जारी करते हुए पौधारोपण का संदेश दिया है।

इस मौका पर स्कूल के एमडी अजय सिंह ने कहा कि बच्चो का यह प्रयत्न सहारनिय है । आज विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल मे पौधारोपण किया गया है । उन्होंने कहा की पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के मकसद से विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास साल 1972 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एक प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद से हर साल यह दिन मनाया जाने लगा। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में “केवल एक पृथ्वी”के साथ मनाया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top