खबर आज तक

Himachal

weather updates: चटक धूप से चढ़ा पारा; फरवरी में ही छूटने लगे पसीने; जानिए कहां कितना है पारा

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। इस दौरान प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा।लगातार धूप खिलने के चलते हिमाचल में मौसम इस बार फरवरी महीने में ही पसीने छुड़ाने लगा है। आलम यह है कि प्रदेश के बिलासपुर जिला में अधिकतम तापमान फरवरी महीने 30 डिग्री को पार कर गया है। वहीं, ऊना जिला में अधिकतम तापमान 29, शिमला में 20 , मंडी में 28.6, हमीरपुर में 26.3, कांगड़ा में 26.8 और चंबा में 26.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज है। बढ़ते तापमान के कारण किसानों-बागबानों की मुश्किलें बढऩे लगी है।

प्रदेश में बीते दस और 11 फरवरी की बर्फबारी के बाद दो दिन तक तापमान में पांच से सात डिग्री की कमी दर्ज की गई थी, जो सेब समेत गुठलीदार फलों के लिए अच्छी मानी जा रही थी, लेकिन बीते 48 घंटे में तापमान में इससे दोगुना बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश स्टेशन पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा हो गया है। तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान दो से सात डिग्री और बीते दो दिन में 11 डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, भुंतर 6.9 डिग्री सेल्सियस के उछाल के बाद 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार को 14.4 डिग्री था, यानी तीन दिन में दस डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

  • 19 तक मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। इस दौरान प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया है कि 19 फरवरी के बाद प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रो में जहां बारिश की आशंका हैं, तो वहीं प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका भी जताई गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top