खबर आज तक

Himachal

Weather: हिमाचल में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव

Featured

खबर आजतक

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 28 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.9, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.8, नाहन 12.9, केलांग माइनस 8.0, पालमपुर 8.0, सोलन 4.5, मनाली 3.6, कांगड़ा 9.0, मंडी 4.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.7, चंबा 7.2, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी माइनस 5.5, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.5, धौलाकुआं 7.8, बरठीं 4.9, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top