खबर आज तक

Himachal

Weather: प्रदेश में 26 से बदलेगा मौसम, वर्षा की संभावना, लाहुल-स्पीति जिले में 110 सड़कें अब भी बंद

Featured

खबर आजतक, लाहौल ब्यूरो 

प्रदेश के अधिकांश स्थानों में बुधवार को धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 26 फरवरी को निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में वर्षा हो सकती है। बुधवार को पर्यटक फोर व्हील ड्राइव वाहनों में अटल टनल रोहतांग की ओर भी रवाना हुए। मौसम साफ रहा तो जल्द अटल टनल रोहतांग तक सभी पर्यटक वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना कम है। केलंग में न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस तथा ऊना में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहुल-स्पीति जिले में 110 सड़कें बंद

लाहुल-स्पीति जिले में अभी भी 110 सड़कें बंद हैं। प्रशासन सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश में 120 सड़कें बंद हैं। चंबा जिले में छह, कांगड़ा व कुल्लू जिले में दो-दो सड़कें बंद हैं। किन्नौर जिले में 68 ट्रांसफार्मर ठप,इसके अलावा लाहुल-स्पीति जिले में 104 ट्रांसफार्मर खराब हैं। किन्नौर जिले में 68 व चंबा जिले में एक ट्रांसफार्मर ठप है। लाहुल-स्पीति में छह व चंबा में तीन पेयजल योजनाएं बाधित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top