खबर आज तक

Himachal

सुक्खू बताए जसवां-परागपुर में एसडीएम कार्यालय क्यों बंद किए: विपिन सिंह परमार

कहा सुक्खू सरकार ने प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा किया

देहरा : विधानसभा क्षेत्र देहरा उपचुनाव के भाजपा प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा है कि वे देहरा की जनता को गुमराह करने से बाज़ आएं। उन्होंने कहा सुक्खू देहरा को ज़िला बनाने की बात कर रहे हैं, परंतु वे पहले ये बताएं कि जसवां-परागपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो दो एसडीएम कार्यालय दिए थे, जीजा सुक्खू ने उन्हें क्यों बंद कर दिया। उन्हें क्यों डी-नोटिफाई कर दिया। आज क्यों सीएम की पत्नी (कमलेश) खुद को धीयांण (बेटी) बोल रहीं हैं। मायके का राग अलाप रही हैं। उन्होंने सुक्खू को ऐसा करने से क्यों नहीं रोका। उन्हें 18 महीनें पहले मायके की याद क्यों नहीं आई। क्या तब यहां उनका मायका नहीं था। विपिन सिंह परमार ने कहा कि देहरा से पत्नी की जीत को लेकर सुक्खू झूठी गारंटियों की तरह यहां के लोगों को झूठे सपने दिखा रहे हैं जो कभी पूरे होने वाले नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है। उपचुनावों में जनता खौफजदा है। सुक्खू सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की दहलीज पर ला खड़ा कर दिया है। सुक्खू सरकार विकास की नहीं अपनी पत्नी की जीत के दावे करने में व्यस्थ हैं। देहरा में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को लेकर सुक्खू ने पूरा सरकारी तंत्र का तंबू देहरा में लगा दिया है। सुक्खू मतदान से पहले ही पत्नी की हार से सदमें देखे जा रहे हैं।

 

विपिन सिंह परमार ने कहा कि आज प्रदेश के हालात खराब हैं। कांग्रेस के पास न नियत है न ही नेता। एक अज्ञानी व्यक्ति प्रदेश की भागडोर संभाले हुए है, जिसे पता ही नही है कि करना क्या है। प्रदेश को चलाना कैसे है। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिला सम्मान निधि के फर्जी फॉर्म भरवाकर कांग्रेस ने मातृशक्ति के साथ जो छल किया था अब उसका हिसाब देने का वक्त आ गया है। कांग्रेस के कई पदाधिकारी झूठी गारंटियों और सरकार की नाकामी को लेकर पार्टी से पहले ही किनारा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ तीनों उपचुनावों में भाजपा प्रत्यााशियों की जीत सुनिश्चित है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top