खबर आज तक

Himachal

Shimla Weather: प्रदेश में 11 व 12 जनवरी को भारी हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट

प्रदेश में 11 व 12 जनवरी को भारी हिमपात-वर्षा होने के साथ आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि यातायात के साथ बिजली और पानी की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 14 जनवरी तक रहेगा। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जलस्रोत जमने लगे हैं।

ऊना में अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री

शिंकुला, बारालाचा सहित ऊंची चोटियों पर सोमवार को भी हिमपात हुआ, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इस कारण अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बिलासपुर जिला के बरठीं में 6.6, जबकि सुंदरनगर व सोलन में छह डिग्री तक तापमान गिरा है। ऊना में अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है।

जम गया झरना

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में ठंड का दौर जारी है। कुल्लू में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर झरना भी जम गया है l

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top