खबर आज तक

Himachal

Rampur Fire: खलटी में भीषण अग्निकांड, महिला जिंदा जली, दो मंजिला मकान भी राख

Featured

खबर आजतक 

हिमाचल प्रदेश के रामपुर में दो मंजिला मकान में आग लगने से बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। मिली जानकारी के मुताबिक खलटी गांव में यह घटना हुई है। सराहन उपतहसील की शाहधार पंचायत के खलटी गांव में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। भीषण अग्निकांड में एक बुर्जुग महिला जिंदा जल गई औ दो मंजिला मकान भी आग कर भेंट चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह क्षेत्र सड़क से दूर है, इसलिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top