खबर आज तक

Himachal

Himachal Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा हिमाचल, फ‍िर बादल छाए, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात व वर्षा के बाद 146 सड़कों पर यातायात बंद है। 143 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदलने वाला है। बुधवार सुबह की शुरुआत आसमान में बादलों के साथ हुई। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि कुछ दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं।

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी

कड़ाके की ठंड में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बंद सड़कों में लाहुल स्पीति में 134, कुल्लू में छह, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और शिमला में एक सड़क बंद है। चंबा में 95 और कुल्लू में 48 ट्रांसफार्मर खराब हैं। लाहुल स्पीति में पांच पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरे जनजातीय क्षेत्र

मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, जबकि दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो से नौ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इससे ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बरकरार है। भुंतर में 9.8, धर्मशाला में 7.2, कांगडा में 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम

शिमला, 5.1, 16.0
सुंदरनगर, 6.1, 20.1
भुंतर, 4.7, 19.4
कल्पा, -1.2, 10.0
धर्मशाला, 9.2, 23.2
ऊना, 10.5, 26.0
नाहन, 12.5, 23.4
केलंग, -6.9, 3.6
सोलन, 7.3, 24.0

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top