खबर आज तक

Himachal

Himachal Weather Update: मनाली के कोठी से रोहतांग तक नहीं जा सकेंगे वाहन, बीआरओ ने लगाया प्रतिबंध, यह है वजह

रुक-रुक कर हो रहे हिमपात व न्यूनतम तापमान के कारण गुलाबा बैरियर को कोठी स्थानांतरित किया है। अगले आदेश तक कोठी से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आदेश जारी कर कहा कि मनाली से 14 किलोमीटर दूर कोठी में बैरियर लगा दिया है। कमांडिंग आफिसर 70 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार व एसडीएम मनाली की रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी किए गए हैं। फिसलन के कारण कोठी से रोहतांग के बीच मार्ग को बीआरओ (Border Road Organisation) ने वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में धूप खिलने के बाद भी कई स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। ऊना में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। केलंग में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि 2.6 डिग्री तक हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इससे दिन में तापमान में वृद्धि होगी। शिमला की अपेक्षा ऊना, सोलन व सुंदरनगर में सुबह-शाम अधिक ठंड है। प्रदेश 72 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें 61 लाहुल स्पीति, पांच कुल्लू, तीन कांगड़ा, दो चंबा व एक सिरमौर में बंद है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ स्थान पर हल्की गिरावट होगी।

कहां कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,7.6,19.4

सुंदरनगर,4.0,25.5

भुंतर,4.0,22.8

कल्पा,0.8,16.0

धर्मशाला,10.2,24.2

ऊना,6.4,27.3

नाहन,13.1,22.8

केलंग,-3.2,8.5

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top