खबर आज तक

Himachal

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, केलंग में -5 डिग्री तापमान, 7 जिलों के लिए अलर्ट

Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सात जिलों में हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्‍लू, चंबा, सोलन व सिरमौर के लिए अलर्ट है। इसके अलावा आंधी चलेगी और बिजली गिरने की आशंका है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के लिए यह अलर्ट नहीं है।

बादल छाने के बाद रात से बदला मौसम

रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहे, जबकि कुछ स्थानों पर धूप खिली। दोपहर बाद चोटियां पर हिमपात शुरू हो गया। रात से मौसम ने करवट बदल ली। रात को भी कई जगह बूंदाबांदी हुई है।

केलंग में जमाव बिंदु से पांच डिग्री नीचे लुढ़का तापमान
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमपात और वर्षा की संभावना है। प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया और कल्पा में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला, 7.8, 16.8
सुंदरनगर, 4.1, 24.7
भुंतर, 3.5, 19.6
कल्पा, -0.8, 12.6
धर्मशाला, 8.4, 21.2
ऊना, 7.0, 27.2
नाहन, 12.5, 22.4
केलंग, -5.7, 3.6
सोलन, 4.2, 24.0

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top