खबर आज तक

Himachal

Himachal Election 2022: धर्मशाला नगर निगम ने चुनाव के दौरान विज्ञापनों व होर्डिंग से कमाए इतने लाख रुपये

Himachal Pradesh Assembly Election 2022, नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में चुनावी विज्ञापनों से नगर निगम को लाखों रुपये की कमाई हुई है। शहर में लगे चुनावी विज्ञापनों से करीब पांच लाख रुपये नगर निगम ने कमाए हैं। नगर निगम ने क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए विज्ञापन शुल्क निर्धारित किया है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को अपने प्रचार व प्रसार की सामग्री लगाने के बदले में नगर निगम को भुगतान करना पड़ा है, जिससे नगर निगम को पांच लाख रुपये की कमाई हुई है।

 

सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार सामग्री लगाने पर है मनाही

शहर में विज्ञापन लगाने के लिए नियमों के तहत शुल्क का निर्धारण किया गया है। नगर निगम में विज्ञापन शुल्क को स्थान के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है। अलग-अलग क्षेत्र में विज्ञापन लगाने के लिए अलग दरें तय की गई हैं। राजनीतिक दलों को सार्वजनिक स्थलों पर किसी तरह के प्रचार सामग्री लगाने पर मनाही है। हालांकि स्थान चिन्हित कर होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

यह बोले नगर निगम के आयुक्त

नगर निगम के आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने बताया कि निगम की ओर से चुनावी विज्ञापन लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए थे। इसके बदले में निगम को करीब पांच लाख रुपये की आय हुई है। उन्होंने बताया कि निगम में सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह के प्रचार प्रसार सामग्री लगाने पर मनाही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top