खबर आज तक

Himachal

Himachal Election 2022: शिमला से दिल्ली तक गरमाई कांग्रेस की राजनीति, खरगे से मिले सुखविंदर सुक्खू व कौल सिंह

Himachal Pradesh Assembly Election 2022, कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है और पार्टी में अभी से ही मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली दौरों को मुख्यमंत्री की कुर्सी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उनका कहना है कि दिल्ली में शिष्टाचार भेंट के लिए गए हैं। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को आएगा और कांग्रेस का हर धड़ा मुख्यमंत्री पद के लिए जोड़तोड़ करने में जुट गया है।

राजनीतिक विशेषज्ञ कांग्रेस की इस जल्दबाजी को अतिआत्मविश्वास बता रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में सर्वमान्य नेता के लिए जद्दोजहद चल रही है। हर बार वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री का चेहरा बने हैं। इस बार पार्टी ने उनकी गैर मौजूदगी में चुनाव लड़ा है।

ये हैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में

मुख्यमंत्री की दौड़ में सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, कर्नल धनीराम शांडिल व हर्षवर्धन चौहान का नाम चर्चा में है। कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। उनके साथ भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार भी साथ थे। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है। रामलाल ठाकुर ने राजीव शुक्ल व पवन बंसल से मुलाकात की। इससे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, कर्नल धनीराम शांडिल, मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नेता दिल्ली में हाईकमान से मिल चुके हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जाएंगे। प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अनिरुद्ध सिंह सहित कई नेताओं का आने वाले दिनों में यात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top