खबर आज तक

Himachal

Himachal: वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को मिलेगी सुक्खू मंत्रिमंडल में जगह, ये चेहरे भी हैं कतार में

शिमला : हिमाचल के नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे, इस पर सबकी नजर है। माना जा रहा है कि इस बार नए चेहरों को अवसर मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में संभावित मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। तय है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सुक्खू, मुकेश और प्रतिभा की पसंद का समावेश रहेगा।

विक्रमादित्य सिंह को पसंद विभाग मिलना तय!

कांग्रेस के तीनों प्रमुख नेता चाहेंगे कि सरकार में उनके विश्वासपात्रों को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। प्रतिभा सिंह के मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर होने के बाद विक्रमादित्य सिंह को पसंद का विभाग मिलना तय माना जा रहा है। उसके बाद सुक्खू और मुकेश की पसंद के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दिलाने पर खींचतान हो सकती है।

ये रहेगा संभावित मंत्रिमंडल

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में 10 पद भरे जाने हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होने के कारण कांगड़ा से चार नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना रहेगी। उसके बाद शिमला जिला से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। सिरमौर, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर से एक-एक विधायक को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं हमीरपुर जिला से हैं तो दूसरे को जगह मिलना सरल नहीं होगा। इसी तरह से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो दूसरे के लिए संभावना कम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top