खबर आज तक

Himachal

Good News: नौकरी का सुनहरा मौका, HRTC में ड्राइवरों के भरे जाएंगे 276 पद

हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों के 276 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 7 मार्च तक पात्र कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ट्राइबल क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। HRTC की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी की गई।

10वीं पास होना जरूरी, HTV लाइसेंस, 3 साल का अनुभव

HRTC में ड्राइवर बनने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा भारी वाहन यानि HTV का लाइसेंस होना जरूरी हैं। इसी तरह किसी भी बड़े वाहन को चलाते हुए 3 साल का अनुभव भी जरूरी है। MD संदीप कुमार ने बताया कि निगम में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 276 पदों पर पर ड्राइवरों की भर्तियां निकली हैं। इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

2 साल का कॉन्ट्रैक्ट, 15360 रुपए सैलरी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा। इसके बाद इन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। 15360 रुपए मासिक सैलरी दी जाएगी। हिमाचल के किसी भी डिपो में नौकरी जॉइन करनी होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top