खबर आज तक

Himachal

पर्यावरण दिवस पर शिमला के कनलोग में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन महापौर ने स्थानीय लोगो के साथ पेड़ लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आज विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है और कार्यक्रम कर लोगो को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। राजधानी शिमला में कनलोग वार्ड में नगर निगम द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान स्थानीय पार्षद आलोक पठानिया सहित वार्ड के लोगो ने अखरोड ओट सहित अन्य किस्म की प्रजातियों के पेड़ लगाए।

 

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने लोगों से पेड़ लगाने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस है और इसको देखते हुए यहां पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पौधरोपण का महा अभियान शुरू किया जाएगा उसके तहत हर सभी वार्डों में पौधा रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में का तापमान हर साल बढ़ने लगा है ओर गर्मी का प्रभाव भी बढ़ रहा है ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

 

वहीं स्थानीय पार्षद आलोक पठानिया ने कहा कि पिछली बरसात में कनलोग वार्ड में एक हजार पेड़ गिरे थे और अब दस हजार पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। ताकि फिर से वार्ड हरा भरा हो सके।

 

इस मौके पर स्थानीय महिलाओं ने भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि केवल पर्यावरण दिवस पर ही पेड़ नहीं लगाई जानी चाहिए बल्कि हर साल पौधारोपण किया जाना उनका कहना है कि पेड़ कम होने से अभी यहां पर भी गर्मी ज्यादा पढ़ने लगी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top