खबर आज तक

Himachal

DJ बजते ही बारातियों ने खोया आपा, चाचा-ताया का सिर फोड़ा, बिना दुल्हन बैरंग लौटी बारात

Featured

खबर आजतक, कांगड़ा ब्यूरो

बारातियों ने दुल्हन के परिजनों से मारपीट की. लड़की के चाचा और ताया के सिर फोड़ दिए। घटना से नाराज होकर दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। फिर क्या था, बारात को बेरंग लौटना पड़ा. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। जानकारी के अनुसार, शादी में डीजे पर डांस के दौरान यह घटना हुई है। डीजे बजते ही बाराती आपा खो बैठे और फिर परिजनों की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर लात और घूंसे चले। कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल का यह मामला है। ग्राम पंचयात मिंता के गांव भटोली ब्राह्मणा में बुधवार रात को बारात आई थी। इस दौरान डीजे बजने लगा तो बाराती नाचने लगे। इस बीच लडक़ी के चाचा और ताया के साथ बारातियों ने मारपीट कर दी।

बताया जा रहा है कि रिबन कटाई भी हो चुकी थी। इस दौरान डीजे में नाचते हुए बाराती बेकाबू हो गए तो लडक़ी पक्ष के लोग उन्हें समझाने आए थे। फिलहाल, लडक़ी के चाचा और ताया को मारपीट में सिर पर चोट लगी है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस चौकी रैहन में शिकायत दी गई है। लडक़े के पिता का कहना है कि इसमें हमारा कसूर नहीं है और बारातियों और लडक़ी के परिजनों में झगड़ा हुआ था। लड़की के परिवार से किसी नें लड़ाई की है। जांच अधिकारी ने बताया कि पंचयात मिंता के भटोली गांव से शादी के दौरान झगड़े का मामला सामने आया है। लडक़ी के चाचा व ताया को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल करवाया गया है और मामला दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top