खबर आज तक

Himachal

Dharmshala: विपन परमार के समय क्यों हुए दवाईयों के सैंपल फेल

Featured

खबर आजतक, धर्मशाला ब्यूरो 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनित मल्ली ने पूर्व भाजपा सरकार के समय में रहे मंत्री विपन परमार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तथा परमार खुद स्वास्थ्य मंत्री हुआ करते थे उस दौरान दवाईयों के सैंपल क्यों फेल होते रहे। क्यों नकली दवाईयों के माध्यम से पांच सालों तक लोगों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ होता रहा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने दो माह का समय ही हुआ है भाजपा अपनी हार को स्वीकार नही कर पा रही है। उन्होंने कहा विपन परमार को कांग्रेस की की दस गारंटियों को लेकर चिंतित होने की जरुरत नही क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ गारंटियों को लागू कर दिया तथा बाकी गारंटियों को भी समय पर लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा की सरकार ने पांच सालों तक विकास के नाम पर जनता से धोखा किया जिसका जबाव जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दे दिया है।

पुनित पल्ली ने कहा कि प्रदेश के जो भी विभाग व निगम घाटे का शिकार हुए हैं उनका कारण पूर्व भाजपा की सरकार रही है तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विपन परमार बताए धर्मशाला के मिनी सचिवालय में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कितनी बार कितने मंत्री बैठे, वे खुद कितनी बार मिनी सचिवालय में बैठे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री पद से हटाकर विपन परमार को क्यों विधान सभा अध्यक्ष बना दिया गया यह जनता भी बखूबी जानती है तथा परमार खुद भी इस बात से परिचित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनी हुई है जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को चाहिए कि हल्ला मचाने की बजाए अपनी हार पर मंथन करे तथा उसे स्वीकार करे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top