खबर आज तक

Himachal

Coronavirus Update:कोरोना के बढ़ते मामलों की कम नहीं हुई रफ्तार, जिला में 567 सक्रिय मामले

कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। लगातार मामले बढ़ रहे हैं। जिला में वर्तमान में 567 सक्रिय मामले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह कम नहीं हो रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जानकारी साझा की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कोरोना महामारी से खुद के बचाव के लिए एहतियात रखें। बढ़ते मामलों में सुखद यह है कि जिला में अगर सक्रिय मामले 567 हैं तो 169 बीते रोज ठीक भी हुए हैं।

जिला कांगड़ा में बीते रोज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढियार के नौ विद्यार्थियों समेत 127 लोग संक्रमित हुए हैं। साथ ही 169 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 567 रह गई है जबकि अब तक 1258 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला में अभी तक 69,662 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 67,830 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिला कांगड़ा की जनता से कोविड नियमों के पालन का आह्वान किया है। उन्होंने जिले की जनता से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही नियमित मास्क पहनने की भी सलाह दी है ताकि हम स्वयं व अपने स्वजनों के साथ समाज को भी संक्रमण से सुरक्षित रख सकें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top