खबर आज तक

Himachal

Chamba : भूस्खलन होने से सड़क धंसी, दर्जन भर पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

Featured

खबर आजतक, चंबा ब्यूरो 

चंबा जिले में सरोथा नाला के पास भूस्खलन होने से सड़क धंस गई। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। मंगलवार देर रात यह घटना हुई है। तीन पोकलेन मशीनें, कम्प्रेशन मशीन लगवाकर वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है। सड़क धंसने से दर्जन भर पंचायतों का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क टूट गया है।

शहर की पेयजल की मेनलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी की सप्लाई भी बाधित है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि वैकल्पिक रास्ते का निर्माण करवाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top