खबर आज तक

Himachal

53 साल से सियासत में डटे हिमाचल के इस महारथी को मोदी के बैनर में नहीं मिली जगह

धर्मशाला
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार और कांगड़ा-चंबा से मौजूदा लोकसभा सांसद किशन कपूर को भाजपा के पोस्टर में जगह नहीं मिली है। यह सब उस समय हुआ है, जब देश के प्रधानमंत्री किशन कपूर के शहर धर्मशाला में मुख्य सचिवों के सम्मेलन के बीच रोड शो करने वाले हैं। रोड शो गुरुवार को होगा। इससे पहले शहर में लगाए गए भाजपा के बड़े बैनर में किशन कपूर को जगह न मिलने से हर ओर चर्चाओं का बाजार गरम है। चर्चा की वजह बेहद साफ है। किशन कपूर का प्रोफाइल भाजपा में बहुत बड़ा है। वह पिछले 53 साल से राजनीति में हैं। वह पांच बार एमएलए, तीन बार मंत्री और अभी कांगड़ा-चंबा से सांसद हंै। इसके अलावा वह पार्टी और सकरारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हंै। लोगों का मानना है कि इस बैनर में किशन कपूर को जगह मिलनी चाहिए थी। बैनर के लैफ्ट बॉटम और टॉप पर क्रमश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। इसके राइट टॉप पर दो पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और शांता हैं। राइट साइड बॉटम पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, बीच में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दांयी तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। धर्मशाला के बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि इस बैनर में आसानी से किशन कपूर को एडजस्ट किया जा सकता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top