खबर आज तक

Himachal

4 माह में कैसे भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के पद, बेरोजगारों में बढ़ रही निराशा, 25 हजार डिग्री-डिप्लोमा वालों का दर्द छलका

मोनिका शर्मा, धर्मशाला

विधानसभा चुनावों के चार माह पहले हिमाचल में कालेज कैडर में लाइब्रेरियन के 100 पद भरे जा रहे हैं। इसी तरह सहायक पुस्तकालय अध्यक्षों के खाली पदों को कनिष्ठ कार्यालय सहायक में तबदील किया गया है।

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ ने इस फैसले से नाखुशी जताई है। संघ ने प्रदेश सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ ने कहा है कि आखिर महज चार माह में इन पदों की अधिसूचना से लेकर तैनाती तक की प्रकिया कैसे पूरी होगी। इसके अलावा संघ ने कहा है कि इतने समय बाद भी कम संख्या में यह पद भरे जा रहे हैं।

संघ के प्रदेश सचिव किशोरी लाल का कहना है कि कालेज कैडर के 126 पदों में से महज 26 को भरा गया है। अब सौ पद भरे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन कम समय में कैसे ये पद भरेंगे। संघ का कहना है कि सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष के 771 पदों को सरकार ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय में परिवर्तित किया है। वहीं भरे हुए 252 पदों को डाइंग कैडर घोषित किया है।

सरकार का कहना है कि विभागों से अनुमोदन के बाद 771 खाली पदों में से 235 पदों को भरने की प्रकिया शुरू हो रही है। संघ ने कहा कि इन पदों की संख्या सरकार को बढ़ानी चाहिए। गौर रहे कि विधानसभा के जारी सत्र में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने खाली पदों को भरे जाने की जानकारी प्रदान की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top