खबर आज तक

Himachal

हिमाचल से प्यार भरी यादें लेकर विदा हुए राज्यपाल राजेेंद्र आर्लेकर, शिमला में नेताओं-अधिकारियों ने दी विदाई

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई देने वालों का तांता गुरुवार को राजभवन में लगा रहा। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर बिहार रवाना हो गए हैं। अब वह वहां बतौर राज्यपाल अपना अगला कार्यकाल पूरा करेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश से लोगों का स्नेह साथ ले जा रहे हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उन्हें सभी से पूर्ण सहयोग और सम्मान मिला। इसके लिए वह हमेशा हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे।उधर, प्रदेश के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शुक्रवार को शिमला पहुंच जाएंगे। वह शनिवार को राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। नए राज्यपाल के आगमन को लेकर राजभवन में तैयारियां चल रही हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक, मुख्यसचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक ले. जनरल एसएस महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसस दौरान सभी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है।

भाजपा नेताओं ने की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप, नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। शुक्रवार को प्रदेश के नए राज्यपाल हिमाचल पहुंचेंगे। इस अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा राज्यपाल ने हिमाचल में उत्तम कार्य किया, जिस प्रकार से राज्यपाल ने हिमाचल में नशे के खिलाफ एक मुहिम कड़ी की वह अति उत्तम रहा। इस अवसर पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सचिव प्यार सिंह कंवर और गौरव कश्यप भी उपस्थित रहे

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top