खबर आज तक

Himachal

हिमाचल विधानसभा सत्र: सरकारी स्कूलों में जल्द भरेंगे 1,935 जेबीटी शिक्षकों के पद

कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेट पास बीएड डिग्री धारक भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द जेबीटी शिक्षकों के 1,935 पद भरे जाएंगे। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टेट पास बीएड डिग्री धारक भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग भर्तियां करेगा।
मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के 19,641 पद स्वीकृत हैं। 15,632 पद भरे हैं। 4,009 पद रिक्त हैं। 617 पदों को लेकर बीते दिनों हुई परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह के भीतर जारी होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top