खबर आज तक

Himachal

हिमाचल में बनेगी पुलिस की नई आईआरबीएन

बद्दी में बटालियन के लिए जमीन की तलाश, 30 करोड़ से तैयार होगा भवन

प्रदेश में हिमाचल पुलिस की एक नई आईआरबीएन बनेगी। नई आईआरबीएन के लिए पुलिस विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। नई आईआरबीएन बनाने के लिए बद्दी में जमीन की तलाश की जा रही है। हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार ने एक और पुलिस बटालियन की सौगात दी है। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस जिला बद्दी और पुलिस जिला नूरपुर में एक महिला पुलिस की बटालियन और एक पुरुष बटालियन के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। भारत सरकार ने इस प्रस्ताव पर हिमाचल में एक नई आईआरबीएन बनाने को मंजूरी दे दी है। हिमाचल में आईआरबीएन बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक को मंजूरी पत्र भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक छह आईआरबीएन हैं और अब सातवीं आईआरबीएन बनाई जाएगी।

आईआरबीएन के लिए जगह का चयन होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से एकमुश्त 50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। पुलिस बटालियन के जगह का चयन होने के बाद पुलिस जवानों के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भवन का निर्माण जैसे-जैसे होता जाएगा, उसी हिसाब से अलग-अलग किस्तों में 30 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस जवानों की नई बटालियन (आईआरबीएन) के लिए मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश में बनने वाली नई पुलिस बटालियन के लिए पुलिस जिला बद्दी में जगह का चयन किया जाएगा।

1007 पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश में आईआरबीएन बनने से जहां जवानों की कमी दूर होगी, वहीं सैकड़ों बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। आईआरबीएन में पुलिस अधिकारियों, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के सात, मेडिकल स्टाफ के चार, वायरलैस स्टाफ के 33, कुक, सफाई कर्मचारी और चालकों सहित पुलिस जवानों के 1007 पद भरे जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top